Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

0 9

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने ओपीडी भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने और नवीन ओपीडी भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कमला नेहरू चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे पेट-सीटी स्कैन के स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रेडियोथेरेपी विभाग में निर्माणाधीन लीनियर एक्सीलरेटर बंकर का भी निरीक्षण किया तथा मशीन के क्रय एवं स्थापना संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईदगाह हिल्स में निर्माणाधीन पीजी हॉस्टल के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर बाउंड्री वॉल, पानी एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य दो माह में पूर्ण कर हॉस्टल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के नवीन यूजी हॉस्टल का कार्य भी दो माह में पूर्ण करने तथा मॉर्चुरी का निर्माण एक माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय स्वशासी समिति, भोपाल डॉ. सलोनी सिडाना, अधिष्ठाता गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ कविता सिंह, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ सुनीत टंडन सहित पीआईयू के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811