Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर तस्वीर साझा करते हुए दी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 60

देवेन्द्र कुमार जैन 

भारत की चहेती गायिका 92 वर्षीय दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले की रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन की सूचना मिली । उन्हें तुरंत अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा इकाई में भर्ती कराया गया था।

उनकी पोती ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देशभर के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी के द्वारा यह दुखद जानकारी मिली की कुछ मिनट पहले आशा भोसले का कई अंगों के फेल होने के कारण निधन हो गया। मधुर वाणी और अद्वितीय पार्श्वगायिका आशा भोसले ने पहली बार मराठी फ़िल्म ‘माझा बाल’ 1943 में गीत गाया था। इसके बाद फ़िल्म ‘चुनरिया 1948’ में ‘सावन आया’ गीत गाया। उन्होंने फ़िल्म संगीत, पॉप, ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत, क्षेत्रीय गीत, क़व्वाली, रवीन्द्र संगीत, नज़रूल गीत जैसी विभिन्न शैलियों में लगभग 20 भाषाओं में 12 हज़ार से ज़्यादा गीतों को अपना स्वर दिया। उन्हें 1981 की फ़िल्म उमराव जान 1987 की फ़िल्म इजाज़त के लिये राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, वर्ष 2000 में दादा साहेब फाल्के और वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूँ।उन्होंने आशा भोसले के साथ अपने पिछली मुलाकातों की कुछ फोटो साझा करते हुए कहा कि दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएँ, उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी। उनके साथ बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत लोगों के जीवन में हमेशा गूंजते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811