Let’s travel together.

श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ, कथा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

0 176

श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किए जाने से मन में व्याप्त विकारो का समन होता है बल्कि मानव को आत्म शांति भी प्राप्त होती है- पंडित रेवाशंकर शास्त्री

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सरस्वती नगर में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत
कथा प्रारम्भ हुई।पंडित रेवा शंकर शास्त्री मवई वालो के मुखरविंद्र से कथा का आयोजन रविशंकर शर्मा, सुरेश शर्मा,दिनेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विपिन शर्मा, सौरभ शर्मा व शर्मा परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मॉ विजयासन मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो कि विभिन मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर बैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा प्रारंभ की गई।

कथा वाचक पंडित रेवाशंकर शास्त्री मबई वालों ने श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन बताया कि लोगो को श्रीमद् भागवत पुराण का श्रवण करना चाहिए। कथा का श्रवण किए जाने से मन में व्याप्त विकारो का समन होता है बल्कि मानव को आत्म शांति भी प्राप्त होती है। नियमित रुप से कथा का श्रवण किया जावे तो आत्म शांति के साथ ही दैहिक,
दैविक व भौतिक तापो से भी शांति मिलती है।
पंडित श्री शास्त्री ने बताया कि भक्ति ज्ञान बैराग्य की यह कथा कलियुग में श्रीकृष्ण की भक्ति प्रधान होती है। कथा श्रवण किए जाने को आवष्यक बताते हुए उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत ग्रंथ में सद्कर्म से सौभाग्य के निर्माण के महत्व का पता चलता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भारत भूमि पर कर्मयोग का महत्व बता कर दुनिया को कर्मशील रहने की प्रेरणा दी। श्रद्वालुओ से कथा वाचक ने आव्हान किया कि वे भारतीय संस्कृति व धर्म के अनुरुप अपने आचरण को उज्जवल बना कर अपने जीवन के प्राप्त दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहण करे। प्रारंभ में श्रद्वालुओं के द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना की गई। तथा प्रथम दिन की कथा का समापन आरती कर किया गया। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811