Let’s travel together.

बूथ विजय संकल्प अभियान – देवनगर में जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

0 170

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने के लिए 4 मई से बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है रायसेन जिले में चारों विधानसभाओं में हर बूथ पर विजय संकल्प अभियान चल रहा है जिसकी मॉनिटरिंग जिला कार्यालय पर की जा रही है हर बूथ पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा स्वयं नजर बनाए हुए हैं।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष शर्मा ने देवनगर ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ के तहत देवनगर मंडल के सभी मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की मजबूती के लिए कई तरह के मंत्र दिए। और कहा कि कांग्रेस और भाजपा में एक बड़ा फर्क है कि भाजपा के लोग सेवा का प्रशिक्षण लेते हैं और सीखते हैं कि जनता के बीच पहुंचकर किस तरह उनकी सेवा करना है। कैसे बीजेपी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।वही पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रायसेन जिले के सभी कार्यकर्ताओं बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत अपने बूथ को मजबूत करें यह अभियान पार्टी के 51 फीसदी वोट शेयर के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर,मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष,महामंत्री, बीएलए पन्ना प्रमुख,पन्ना समिति के सदस्य एवं सभी कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

न्यूज सोर्स-रोहित चौधरी भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन मो – 7000489027

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811