Let’s travel together.

नारद जयंती पर हुआ मीडियाकर्मियों का सम्मान पत्रकार विदेशी षड्यंत्रों से रहें सावधान – रमेश शर्मा

0 117

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण के पूर्व संपादक रमेश शर्मा ने पत्रकारों को आव्हान करते हुए कहा है कि हमें विदेशी षडयंत्रों से सावधान रहना चाहिए और यही बात अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को बताना चाहिए । ताकि देश और समाज सुरक्षित रहे । महर्षि नारद जी आद्य पत्रकार थे । उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है । श्री शर्मा देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शनिवार को होटल में प्रेमश्री में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार प्रवाह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे । श्री शर्मा को मीडिया कर्मियों ने ध्यान से सुना ।

सम्मान समारोह का आयोजन स्व श्री नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास गुना ने आयोजित किया था । कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर सतीष चतुर्वेदी मंच पर मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी मौजूद थे । सभी पत्रकारों का अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया । मंच का संचालन गोपाल स्वर्णकार कर रहे थे । जबकि अतिथियों का परिचय रवीन्द्र रघुवंशी ने दिया । न्यास के सचिव ने बताया कि हर साल अब नारद जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा । ‌कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने सरस्वती वंदना के साथ किया । विचार प्रवाह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री शर्मा ने नारदजी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस दौरान उन्होंने कई उदाहरण देते हुए समझाया कि किस तरह हम नारदजी के जीवन चरित्र से सीख लेते हुए एक आदर्श समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं । उनके उदाहरणों में सामाजिक , धार्मिक और वैज्ञानिक तत्व शामिल थे । लगभग 45 मिनिट के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, कि हमारी एक विचारधारा हो सकती है पर विरोधी से भी हमारे संबंध अच्छे होने चाहिए । महर्षि नारदजी के संबध सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में थे । एक पत्रकार के रिश्ते भी व्यापक होने चाहिए । ऐसे ही जो पत्रकार ठहर गया वह आगे नहीं बढ़ सकता । इसलिये मीडियाकर्मी को गतिमान रहना जरूरी है । अपने उद्बोधन में श्री रमेश शर्मा ने पत्रकारों को उपयोगी टिप्स भी दिए जिनका उपयोग करने से लेखनी की धार तेज की जा सकती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |     सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811