बेंगलुरु । कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने विदाई भाषण में कहा कि वह अंतिम सांस तक इमानदारी से पार्टी को मजबूत करने और पार्टी को सत्ता में लाने का प्रयास करुंगा। येदियुरप्पा की गिनती भाजपा के उन नेताओं में होगी जिन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। दक्षिण के एकमात्र राज्य कर्नाटक में येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल चुके हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने कहा कि उनके घर बैठने का कोई सवाल नहीं है। वह विधानसभा सत्र के बाद राज्य का दौरा कर भाजपा तथा उसके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करुंगा। येदियुरप्पा ने भाजपा के विधायकों से लोगों के बीच विश्वास के साथ जाने और वोट मांगने का आग्रह किया। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि भाजपा स्पष्ट रूप से बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी। भावनात्मक होकर येद्दयुरप्पा ने कहा कि अगर भगवान मुझे शक्ति देता है, तब मैं अगले चुनाव में भी जो इस चुनाव के 5 साल बाद होगा, भाजपा को सत्ता में लाने के लिए प्रयास करूंगा। बता दें कि उम्र की वजह से येदियुरप्पा को पिछले साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसवराज बोम्मई को भाजपा ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.