Let’s travel together.

जमीनी विवाद को लेकर गंभीर मारपीट

0 154

 

बटियादार ने भूमि स्वामी को किया धारदार हथियार से घायल

गुना से अरविंद गौड की रिपोर्ट

गुना। गुना जिले से मेहज 20 से 25 किलोमीटर दूर ग्राम खुटियावद स्थित है जिसमे अब्दुल रहीम ने ग्राम खुटियावत के निवासी सीताराम कुशवाह से एक बीघा भूमि क़ो लगभग 40 वर्ष पूर्व विधिवत विक्रय पत्र संपादित किया जाकर खरीदी गई थी और विक्रय पत्र के पश्चात ही उक्त भूमि का नामांतरण तहसील कार्यालय गुना में करवाया गया इसके बाद भूमि स्वामी अब्दुल रहीम ने जिससे भूमि खरीदी सीताराम कुशवाह क़ो उक्त भूमि वटिया से परिवार पालने के लिए दी, किन्तु सीताराम कुशवाह की नियत उक्त भूमि पर खराब हो गई और बेची गई भूमि पर सीताराम कुशवाह ने कब्जा कर लिया उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के लिए अब्दुल रहीम ने तहसील कार्यालय गुना में सीमांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया इसके बाद सीताराम कुशवाह एवं सीताराम के परिवार बाले भूमि स्वामी से झगड़ा फसाद करने लगे जिसकी शिकायत भूमि स्वामी ने थाना म्याना, पुलिस अधीक्षक गुना, जिलाधीश गुना लेखी आवेदन देकर शिकायत की गई किंतु कोई कार्रवाई ना होने से सीताराम कुशवाहा एवं उसके परिवारजनो के हौसले बुलंद हो गए और दिनांक 9 मई 2023 क़ो सीताराम कुशवाह, सागर सिंह कुशवाह, अरविन्द कुशवाह, मनोज एवं गोलू कुशवाह तथा सोनम कुशवाह पुत्री सीताराम कुशवाह, ममता पत्नी सीताराम कुशवाह ने एक राय होकर भूमि स्वामी के पुत्र अब्दुल समद खान के साथ मारपीट की और तो अब्दुल रहीम अपने पुत्र क़ो बचाने आये तो सीताराम ने अब्दुल रहीम के पैर में लोहागी से मारी जिससे अब्दुल रहीम के पैर में गंभीर चोट आई और सोनम पुत्री सीताराम से पत्थर से अब्दुल रहीम के सिर में मारी जिससे सिर में पांच टाके आये और अब्दुल हनीश पुत्र सलीम खान के सिर में फरसा मारा जिससे अब्दुर हनीश के सिर में चोट आई जिससे अब्दुल रहीम और अब्दुल हनीश जिला चिकित्सालय गुना में उपचाररत है किन्तु पुलिस प्रशासन से अभीतक उक्त मारपीट करने बालो के विरुद्ध कोई कठोर कानूनी कार्यवाही नहीं की जिससे उक्त लोगो के हौसले बुलंद है और कभी भी कोई बड़ी घटना ग्राम खुटियावद में हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811