Let’s travel together.

गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों, कर्मचारियों एवम चिकित्सा शिक्षकों को बताए गए आत्महत्या रोकथाम के उपाय

0 163

 

भोपाल। गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दौरान आत्महत्या रोकथाम हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सह प्राध्यापक डॉ रुचि सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, चिकित्सा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ कविता एन सिंह ने आत्महत्या को रोकने के लिए संवाद के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने परिवार व दोस्तों से निरन्तर जुड़े रहकर आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचार को स्वयं से दूर रख सकते हैं। कार्यक्रम में आत्महत्या रोकथाम विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन कम्पटीशन के विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया गया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विख्यात मनोचिकित्सक डॉ आर एन साहू ने आत्महत्या के कारणों एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. साहू ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता लाते हुए और संवाद कौशलों को बेहतर बना कर आत्महत्या को रोका जा सकता है. आत्महत्या के रोकथाम की ज़िम्मेवारी केवल मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की ही नहीं हैं बल्कि अन्य महत्वपूर्ण विभाग जैसे स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा मामलों, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, गृह विभाग और अन्य विभागों की भी ज़िम्मेदारी है. डॉ साहू ने बताया कि हर स्तर पर सकारात्मक संवाद बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि “बात करने से ही बनेगी बात”.
वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक श्री राहुल शर्मा ने आत्महत्या के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। महाविद्यालय के मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जे पी अग्रवाल ने आत्महत्या के विषय मे सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। टेलीमानस हेल्पलाइन न.14416 जिसका उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है एवं एंड्रॉइड एप्प मनहित जिससे स्वमूल्यांकन किया जा सकता है, के बारे में जानकारी दी । सहायक प्राध्यापक डॉ समीक्षा साहू ने आत्महत्या रोकथाम हेतु आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की बातों एवम व्यवहार से वार्निंग साइन पहचानने के तरीके बताए जिससे ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आत्महत्या करने से रोका जा सके। उन्होंने आत्महत्या रोकथाम हेतु टूलकिट की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811