Let’s travel together.

खाद्यान्न विक्रय की राशि जमा के नाम पर ठगी से रहें सावधान,राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

0 103

स्वयं प्रतिनिधि से मिलकर समस्या का समाधान करें

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

खाद्यान्न विक्रय की राशि जमा के नाम पर ठगी के संबंध में सूचना जारी की गई है । वर्तमान डिजिटल युग में सायबर ठगों द्वारा किसानों को फोन कॉल पर मंडी, सहकारी समिति या स्वसहायता समूह का प्रतिनिधि बताकर उनके विक्रय किये गए अनाज की राशि खाते में जमा करने के नाम पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त कर वित्तीय धोखाधडी की जा रही है। किसानों द्वारा अपनी कृषि उपज प्रायः मंडी, सहकारी समित या स्वसहायता समूह आदि को बेची जाती हैं, जिसकी विक्रय राशि का भुगतान बाद में उनके बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाता है। सायबर ठग इसी सुविधा का दुरूपयोग कर किसानों को मंडी, सहकारी समित या स्वसहायता समूह आदि के नाम से फोन कॉल कर उनके अनाज की राशि खातें में शीघ्र जमा कराने, खाते का वेरिफिकेशन (सत्यापन ) या अन्य किसी बहाने से ओटीपी प्राप्त कर खाते से ऑनलाइन ट्रार्सेक्शन के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर लेते हैं, इस प्रकार किसान वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है। ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्रायः 4 से 8 अंको वाला गोपनीय सुरक्षा कोड होता है, जो ऑनलाइन ट्रांसेक्शन को सफल बनाने के लिए खाताधारक के मोबाइल पर प्राप्त होता है। ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) किसी खाते से राशि के ऑनलाइन भुगतान के लिए आवश्यक होता है, खाते में राशि जमा करने के लिए ओटीपी आवश्यक नही होता है। ऐसे ठगों से बचने के लिए एहतियात ज़रूरी है।
जैसे कि फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत गोपनीय जानकारियां जैसे ओटीपी, पिन, पासवर्ड, एटीएम कार्ड क्रमांक, सीवीवी क्रमांक 3 अंको वाला एक सुरक्षा कोड जो एटीएम कार्ड के पीछे लिखा होता है। कार्ड समाप्ति दिनांक, जन्म दिनांक आदि किसी के साथ साझा न करें। अनाज विक्रय की राशि बैंक खाते में जमा न होने या विलंब होने पर मंडी, सहकारी समित या स्वसहायता समूह। अपने परिवार के सदस्यों विशेषकर बच्चों को सायबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करें एवं उन्हें फोन कॉल पर ऊपर वर्णित व्यक्तिगत गोपनीय जानकारियां किसी से भी साझा न करने की सख्त हिदायत दें। और यदि आपके साथ कोई सायबर अपराध घटित होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या Toll Free नम्बर 1930 पर करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811