Let’s travel together.

सेवा पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत गढ़ी में प्रभारी मंत्री पवांर ने किया पौधरोपण

0 193

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत मछली पालन मंत्री और रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने ग्राम पंचायत गढ़ी पहुंचकर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री पवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है और वे इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य भारत को गंदगी मुक्त बनाना है। उन्होंने सभी से इस संकल्पना में भागीदारी करने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में जीएसटी उत्सव मनाने और लोगों को इसका महत्व समझाने की बात भी कही। उन्होंने सभी से स्वदेशी सामान अपनाने की अपील भी की।

इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, मोहन माहेश्वरी , सतीश जैन, नन्ने लाल सरपंच, राजकुमार चौरसिया, सादीला सेन, नीरज चौरसिया, प्रकाश जाटव, अभय सिंह गुर्जर, बृजमोहन जाटव, राजकुमार जैन, नितिन माहेश्वरी, स्थल माहेश्वरी. लालू जैन, फ़रीद खान, प्रकाश जाटव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811