Let’s travel together.

युवक के सिर में डंडा मारकर की हत्या, पुलिस पहुंची मौके पर

0 248

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रविवार की सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम चुन्हेटिया में पानी की टंकी के पास नदी किनारे शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को जानकारी लगते ही मौके एसडीओपी राजेश तिवारी और थाना प्रभारी भारत सिंह पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्हेटिया में पानी की टंकी के पास तेंदोनी नदी किनारे मृतक खुमानसिंह अहिरवार पिता हरिराम अहिरवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम चुन्हेटिया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में डंडा मारकर रात्रि में हत्या कर दी गई । प्रातः ग्रामवासियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, मौके पर एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह एवं पुलिस बल ने पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई कर रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक के दो लड़के, नवलकिशोर उम्र 19 साल एवं खेमचंद उम्र 25 साल, वह मिस्त्री का काम करते हैं, मृतक शराब पीने का आदी था कोई काम धाम नहीं करता था शनिवार की रात्रि में भी 8 बजे घर से खाना खाकर शराब पीकर गांव में निकला था और लौट कर नहीं आया था। पुलिस ने शव को पीएम के सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811