Let’s travel together.

भले ही ‎विधायक साथ नहीं, ले‎किन एनसीपी में सीएम बनने के ‎लिए होड़ लगी

85

मुंबई। एनसीपी में सीएम बनने के ‎लिए नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जितने विधायक चा‎हिए वे एनसीपी के पास दूर-दूर तक नहीं ले‎किन फिर भी मुख्यमंत्री बनने की होड़ लग गई है। अजित पवार के बाद जयंत पाटिल का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछाला जा रहा हैं। कई जगह पोस्टर लगाकर नारेबाजी की जा रही है। इससे पार्टी दो फांक हो गई है। एनसीपी के पदाधिकारी आए दिन अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान देते रहते हैं। यह बात एनसीपी के कुछ दिग्गज नेताओं का रास नहीं आई। तो उन्होंने एनसीपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का नाम भी उछाला है। गत दिनों इस संबंध में बाकायदा बैनर-पोस्टर भी लगाए गए। हालां‎कि पाटील का नाम चलाने वाले लोग अजित पवार की आंखों में चुभ रहे हैं। इससे पार्टी के अंदर ही तनातनी की स्थिति है। सूत्र कहते हैं ‎कि जयंत पाटिल का नाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इशारे पर उछाला गया, वर्ना तो अजित पवार के सामने किसी की क्या हिम्मत थी। जयंत पाटील का नाम सामने आने के बाद अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम में उनके समर्थक पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
इस मामले में एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने कहा है कि आज के हालात में महाराष्ट्र की राजनीति संभालने में अजित पवार से बेहतर नेता कोई और नहीं। खुद बीजेपी के दिग्गज नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी यह कबूल किया है। अमोल मिटकरी ने बीड में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अजित पवार का मुख्यमंत्री बनना तय है। बस समय का इंतजार कीजिए। दूसरी तरफ अभिनेता और एनसीपी नेता अमोल कोल्हे ने सांगली में कहा है कि महाराष्ट्र जयंत पाटिल जैसे सुसंस्कृत, सुशिक्षित और सभ्य नेता के मुख्यमंत्री बनने की राह देख रहा है। मतलब पिक्चर साफ है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी में दो फांक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |     मंडीदीप में विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत; युवती भी घायल     |     गणेश उत्सव व पर्युषण पर्व के दौरान परीक्षाएं स्थगित करने की मांग     |     धारदार हथियार रखने वाले 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट एवं 01 महिला पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बागेश्वर धाम के लिए निकली पदयात्रा, कंधे पर हनुमान जी का गदा लेकर चल रहे श्रद्धालु     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, रोज दौड़ रहे ओवरलोड 50-60  वाहन      |     दीवानगंज में लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का विशेष कैंप, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां     |     हाईवे-18 पर आवारा जानवर बने जानलेवा, बाइक के सामने कुत्ता आया तो सड़क पर गिरा युवक     |     जनसुनवाई में शिकायत के बाद जमुनिया गांव में शराब को लेकर आबकारी-पुलिस की दबिश, नहीं मिला कोई अवैध शराब का जखीरा     |     आदेश के 6 साल 10 महीने बाद टूटा 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र, टला हादसे का खतरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811