Let’s travel together.

दीवानगंज में लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का विशेष कैंप, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

0 63

नायब तहसीलदार सहित अधिकारियों ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण, एक ही जगह ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय विशेष जन विश्वास कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  सांची नायब तहसीलदार सुरेश सिंह, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक, पंचायत सचिव रामप्रसाद मालवीय और हल्का पटवारी सुरेश शर्मा ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज एवं सेंट जॉर्ज स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी मौके से शुरू की जाएगी।

इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

जन विश्वास कैंप में दीवानगंज सहित अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, मुस्काबाद, गिदगढ़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकेंगे। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाए।

बिजली-पानी से लेकर राजस्व और पेंशन तक की शिकायतें सुनी जाएंगी

कैंप में ग्रामीण बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, राशन, सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी लिए जाएंगे, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

एसडीएम ने पहले ही लिया था तैयारियों का जायजा

कैंप की तैयारियों को लेकर रविवार शाम रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा सहित स्थानीय तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम दीवानगंज पहुंची थी। अधिकारियों ने संभावित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच, ग्रामीणों के बैठने, पेयजल, छाया, पार्किंग और विभिन्न विभागों के स्टॉल के लिए स्थान का जायजा लिया था। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों की सुविधा पर रहेगा विशेष फोकस

प्रशासन की ओर से कैंप में आने वाले ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। गर्मी और भीड़ को देखते हुए छाया, पेयजल, बैठने और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्या के समाधान के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

बुधवार को निरीक्षण के दौरान सांची नायब तहसीलदार सुरेश सिंह, ग्राम पंचायत दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा और पंचायत सचिव रामप्रसाद मालवीय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के सामने रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811