रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक नगरी मंडीदीप के वार्ड नंबर-2 स्थित खिड़िया मोहल्ले में बुधवार रात विवाद के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक युवती के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। युवती का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खिड़िया मोहल्ला निवासी अंकित तोमर (पिता सुनील तोमर) का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान चार लोगों ने अंकित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान तलवार अंकित के गले में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद अंकित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के दौरान एक युवती भी घायल हुई, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी लेते हुए घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।औद्योगिक शहर मंडीदीप के वार्ड नंबर-2 के खिड़िया मोहल्ले में देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया हे।अन्य की तलाश जारी हे।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या रही। घटना के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।