11 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के अनुक्रम में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना उरला एवं थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना उरला द्वारा माइकल उर्फ लाल पिता प्रभु मसीह उम्र 36 वर्ष, निवासी शीतल तालाब के पास बरगांव, थाना उरला* के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना गुढ़ियारी द्वारा अपराध क्रमांक 385/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पूर्णिमा श्रीवास्तव पति स्वर्गीय रमेश श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर गली नंबर 01, गुढ़ियारी, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
लथाना उरला द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।इसी क्रम में थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत l05 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों तथा ललथाना खमतराई द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।इस प्रकार नॉर्थ जोन में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।