Let’s travel together.

जनसुनवाई में शिकायत के बाद जमुनिया गांव में शराब को लेकर आबकारी-पुलिस की दबिश, नहीं मिला कोई अवैध शराब का जखीरा

0 85

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की थी गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, जांच के दौरान मौके से शराब बरामद नहीं

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम जमुनिया में ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से शराब बिकने की शिकायत के बाद बुधवार को आबकारी विभाग और दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा की संयुक्त टीम ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे।

इसी के तहत बुधवार को आबकारी विभाग और दीवानगंज चौकी पुलिस की टीम जमुनिया गांव पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली। टीम ने गांव में काफी देर तक जांच-पड़ताल की, लेकिन इस दौरान न तो कोई अवैध शराब बरामद हुई और न ही किसी व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया।

जांच के बाद आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों से चर्चा की और मौके पर पंचनामा तैयार किया। पंचनामा में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में किसी भी स्थान पर शराब की बिक्री नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे भविष्य में अपने गांव में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने देंगे और यदि कोई व्यक्ति शराब बेचने का प्रयास करता है तो उसका विरोध किया जाएगा तथा इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जाएगी।

जनसुनवाई में शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से गांव में अवैध शराब बिक्री के मामले को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई है। हालांकि तलाशी के दौरान कोई शराब नहीं मिलने के बाद फिलहाल कार्रवाई किसी जब्ती या प्रकरण तक नहीं पहुंची। अब ग्रामीणों की ओर से भी गांव को अवैध शराब से मुक्त रखने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811