Let’s travel together.

गणेश उत्सव व पर्युषण पर्व के दौरान परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

0 50

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सकल जैन समाज सेवा संस्था द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष दो अलग-अलग ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। संस्था ने गणेश उत्सव एवं पर्युषण पर्व के दौरान विद्यार्थियों को धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर देने के लिए त्रैमासिक परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में गणेश उत्सव एवं पर्युषण पर्व के दिनों में आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को स्थगित किया जाए, ताकि विद्यार्थी एवं उनके परिवार धार्मिक पर्वों में सहजता से सहभागिता कर सकें। वहीं दूसरे ज्ञापन में गणेश उत्सव, पर्युषण पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्वों के अवसर पर बूचड़खानों एवं मांस विक्रय की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई। संस्था ने ज्ञापन के साथ संबंधित पर्वों की सूची तथा शासन के आदेश की प्रति भी संलग्न की। जैन समाज सेवा संस्था ने अपने ज्ञापन में मध्यप्रदेश शासन के स्थानीय शासन विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए मांग की कि शासन के निर्देशों के अनुरूप संबंधित धार्मिक पर्वों के दौरान मांस विक्रय एवं बूचड़खानों के संचालन पर रोक सुनिश्चित की जाए। संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से दोनों मांगों पर उचित कार्रवाई करते हुए शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811