Let’s travel together.

पत्नी को केरोसिन डालकर मारने बाले आरोपी पति को आजीवन कारावास

0 689

रायसेन। जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण में पत्नी को कैरोसीन डालकर हत्या कारित करने वाले आरोपी पति को अपर सत्र न्यायाधीश बेगमगंज ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील बेगमगंज कृपाशंकर शाक्य जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित करते हुए अपराध क्रमांक 232/2019 प्रकरण क्रमांक 60/2019 धारा 302 भादवि में आरोपी रामकृष्ण पिता बाबूलाल आदिवासी निवासी- आमापानी कॉलोनी सिलवानी को धारा 302 भादवि में दोषी पाते हुये सश्रम आजीवन कारावास एवं एवं एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया । उक्त प्रकरण शासन के द्वारा चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज किये गये मामलों में से एक था।

इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से बद्रीविशाल गुप्ता अपर लोक अभियोजक तहसील बेगमगंज एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी माधव सिंह गौड तहसील बेगमगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

अभियोजन के अनुसार 26 जुलाई 2019 को ग्राम सियरमउ में आरोपी ने अपनी पत्नी प्रेमबाई को घासलेट डालकर आग लगा दी थी । पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग व उसके रिश्तेदार उसे बचाने आये तथा आरोपी को प्रेमबाई के घर से भागते हुये देखा । प्रेमबाई ने रामकृष्ण द्वारा तेल डालकर आग लगाये जाने की घटना सभी को बताई। बाद आहत को ईलाज हेतु भोपाल रिफर किया गया जहां पर चार दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई । बाद अनुसंधान आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्याायालय के समक्ष पेश किया गया।

जिस पर बाद विवेचना एवं अनुसंधान उपरांत मृतिका के मृत्यु कालिक कथन एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर एवं चिकित्सनक एवं अनुसंधानकर्ता द्वारा घटना की पुष्टि होने पर माननीय न्यायालय द्वारा सभी साक्षियों के बयान एवं न्यायदृष्टांतों के आलोक में 28फरवरी 22 को आरोपी को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुये भादवि की धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास से दंडित किया गया । प्रकरण का आरोपी विचारण के दौरान जेल में अवरूद्ध रहा।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811