Let’s travel together.

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

0 149

 

जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

जन चौपाल में लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए

सुरेन्द्र जैन रायपुर

जन चौपाल में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जन चौपाल में आज लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी. सी. साहु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जन चौपाल में आज सरस्वती नगर निवासी हनुमान दास ने ई-रिक्शा प्रदान करने,मोहबा बाजाार निवासी लिलेश साहु ने मोहल्ले में नाली निर्माण कराने,हनुमान वाटिका निवासी राजेश्वरी शुक्ला ने नियमितीकरण न होने की शिकायत, बलौदाबाजार निवासी राम खिलावन डिसेबल क्रिकेट कैप्टन ने क्रिकेट किट की मांग,कुशालपुर के विजय सोना ने बगैर गुमास्ता चल रहे दुकानों पर कर्रवाई करने, खरोरा निवासी पुन्नी बाई नारंग ने आर्थिक सहायता एवं रोजगार दिलाने और जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम टोकरों में शिविर लगाकर बन्दोबस्त त्रुटि का निराकरण कराने आवेदन दिया।

इसी प्रकार मांढर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने विद्युत खंभा लगवाने एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित आवश्यकतानुसार नए पद सृजित करवाने,दुर्गा नगर बिरगांव निवासी पार्षद संतोष साहू ने वार्ड में पानी टैंकर उपलब्ध कराने और वार्ड-35 में उचित मूल्य की दुकान खोलवाने,आदर्श नगर के बिसंभर चतुर्वेदी ने अवैध निर्माण रूकवाने,संजय नगर निवासी उर्मिला साहू ने बच्चे का एडमिशन स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम मे करवाने,ग्राम परसवानी निवासी रमेश यादव ने मूल नक्शा/खसरा और बन्दोबस्त त्रुटि में सुधार करवाने तथा अमलीडीह की मंजु रेड्डी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने आवेदन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811