Let’s travel together.

उरला पुलिस ने आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार,चाकू की नोक पर देता था वारदात को अंजाम

0 106

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

उरला पुलिस ने एक ऐंसे आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है जो चाकू की नोक पर डरा धमकाकर वारदात को अंजाम देता था।
उरला टीआई ब्रजेश कुशवाह के मुताबिक अड्डेबाजी व सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी एवं हथियार रखकर घटना कारित करने वालों के विरूद्ध एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देशन व सीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में अपराध मुक्त रायपुर जिला बनाने विशेष अभियान जारी है इसी के तहत पुलिस को आदतन बदमाश मोह.जुबेर निवासी गाजी नगर बीरगांव को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सोमवार को पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से एक बटनदार चाकु बरामद किया गया है।
टीआई श्री कुशवाह ने बताया की काफी दिनों से छुट-पुट शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बदमाश मोह.जुबेर आस-पास के क्षेत्र में छीना झपटी, मोबाईल पर्स एवं लूटपाट की घटना कारित कर रहा है। उरला पुलिस को बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी की सोमवार 24 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश मोह.जुबेर, छपरा ढाबा मेटलपार्क रोड में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है तथा लोगों में भय व्याप्त है सूचना मिलते ही तत्काल उरला पुलिस ने घेराबंदी की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से एक बटनदार चाकु बरामद कर थाना उरला में अपराध क्र. 173/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी पुराना बदमाश है। जो पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दे चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |     इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811