Let’s travel together.

लालबत्ती होने पर रुकी थी पुलिस वैन हथकड़ी खिसकाकर बंदी युवक फरार

84

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के हवलदार की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ हिरासत से फरार होने का केस दर्ज किया है। घटना लालघाटी चौराहे पर बुधवार शाम को हुई। आरोपित को पुलिस उस वक्‍त जेल भेजने जा रही थी। चौराहे पर लालबत्ती होने के कारण पुलिस वैन रुकी थी, तभी बंदी युवक हाथ से हथकड़ी खिसकाने के बाद वैन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने धोखाधड़ी के केस में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश हुआ था। इसके बाद क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह साथी पुलिसकर्मियों के साथ सभी आरोपितों को हथकड़ी लगाकर पुलिस वैन से जेल पहुंचाने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे वैन लालघाटी चौराहे पर पहुंची थी, तभी लालबत्ती होने पर वैन रुक गई थी। इस बीच वैन में पीछे बैठा आरोपित 22 वर्षीय अनमोल घोड़के ने हाथ से हथकड़ी खिसका ली। मौका पाकर वह वैन से कूदकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास आरोपित को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद हवलदार जसवंत सिंह ने रात 12 बजे थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। आरोपित अनमोल घोड़के के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811