Let’s travel together.

इंदौर सराफा बाजार और रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

124

इंदौर। सोने-चांदी में तेजी का दौर जारी है। वैवाहिक मुहूर्त और शादियों का दौर 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही सोने और चांदी की कीमतों ने शोर मचाना शुरू कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी डालर के कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों का रुझान बढ़ गया है। बुधवार को कामेक्स पर सोना 14 डालर उछलकर 2021 डालर प्रति औंस और चांदी 33 सेंट बढ़कर 25.41 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारतीय सराफा बाजारों में तेजी का वातावरण

एमसीएक्स पर अप्रैल में सोना 2 प्रतिशत और चांदी 5 प्रतिशत उछाल दर्ज करा चुकी है। इस साल सोने के 62 हजार और चांदी के 73 हजार तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार की विदेशी बुलियन बाजार की तेजी का असर भारतीय बाजारों में भी देखा गया और लगातार दूसरी दिन तेजी का वातावरण रहा। इंदौर में सोना केडबरी नकद में 300 रुपये बढ़कर 59350, आरटीजीएस में 62000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चोरसा नकद में 200 रुपये बढ़कर 70300, आरटीजीएस में 76400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 59350 सोना (आरटीजीएस) 62000 सोना (91.60 कैरेट) 56800 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार सोना 59050 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 70300 चांदी टंच 70400 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76400 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 70100 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम में चांदी चौरसा 75300, टंच 75400, सोना स्टैंडर्ड 62300, रवा 62250 रुपये। (आरटीजीएस भाव)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811