Let’s travel together.

राजस्थान की पहली और देश की 14वीं वंदे भारत पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

117

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी। यह देश की 14वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

यह दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसके जयपुर, अलवर और गुड़गांव में स्टॉपेज होंगे। यह अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चलेगी।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। चेयर कार का किराया ₹1250 है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए ₹2270 चुकाने होंगे।

यह ट्रेन दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच की दूरी को 5 घंटे और 15 मिनट में तय करेगी, जो कि शताब्दी एक्सप्रेस से तेज है। यही दूरी तय करने के लिए शताब्दी लगभग 6 घंटे और 15 मिनट लेती है। यह हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइनों पर चलने वाली पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन भी होगी।

बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी

इस बीच, बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस बार हुगली जिले के बेलमुरी रेलवे फाटक और धनियाखली हाल्ट स्टेशन के बीच वंदे भारत पर पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया।

यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। रेलवे अधिकारी फिलहाल इस घटना पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। आशंका है कि स्कूल ड्रेस पहने कुछ बच्चों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस घटना के बाद फिर से इस अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811