रतलाम। खाद लूट व डकैती के प्रकरण में फरार चल रहे जिले की आलोट विधानसभा के कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने सोमवार शाम करीब 4:45 बजे अपने अभिभाषक के साथ इंदौर के जनप्रतिनिधि विशेष न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने चावला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि चावला के इंदौर न्यायालय में सरेंडर करने की सूचना मिली है। न्यायालय में आवेदन देकर प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर चावला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पहले 10 नवंबर 2022 को सर्वर डाउन होने से दोपहर तक कुछ किसानों को ही खाद वितरण केंद्र आलोट से खाद मिला था। शेष किसान केंद्र पर लाइन लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। विधायक चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह जादौन व अन्य साथियों ने केंद्र पहुंचकर पावती रखकर किसानों को खाद देने का कहा था। इसे लेकर विधायक तथा केंद्र कर्मचारियों के बीच बहस हुई थी। विधायक ने गोदाम का शटर उठाकर किसानों से खाद लेने के लिए कहा था। कई किसान गोदाम से खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। बाद में स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां खाद कम पाई थी। उनके अभिभाषक ऋतुराज भटनागर ने बताया कि विधायक मनोज चावला सोमवार को न्यायालय में विशेष न्यायाधीश अरविंद सिंह गुर्जर के समक्ष पेश हुए हैं। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.