Let’s travel together.

अब तक के सर्वोच्च शिखर पर चांदी 75000 रुपये के पार लगातार बनी हुई है तेजी

87

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही भारी उथल–पुथल ने सोना–चांदी के भाव को अब तक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दिए हैं। दोनों मूल्यवान धातुओं के भाव में तूफानी तेजी का दौर लगातार बना हुआ है। इससे कारोबारियों के साथ जरूरी खरीदी करने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ी हुई है। आरटीजीएस में चांदी 75400 रुपये किलो और सोना 62300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। भाव में तूफानी तेजी ने निम्न व मध्यम वर्ग को खरीदी से दूर कर दिया है। सराफा बाजार में अक्षय तृतीया (आखातीज) पर होने वाले शादी–ब्याह व अन्य मांगलिक आयोजनों की खरीदी का सिलसिला चल रहा है।

ग्राहकों का बजट बिगड़ा

ऐसे में आसमान छू रहे सोना–चांदी के भाव ने ग्राहकों के बजट गड़बड़ा दिए हैं। लगातार भाव में तेजी को कोई भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है। व्यापारियों द्वारा अलग–अलग तरह की बातें की जा रही है। ज्यादातर व्यापारियों द्वारा इसे सटोरियों की तेजी बताई जा रही है। व्यवसायी शुभम मूणत ने बताया कि लंबे समय से सोना–चांदी के भाव में तेजी के चलते कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

रतलाम में यह रहा सोने-चांदी का रेट

मंगलवार की तुलना में बुधवार को चांदी में 1300 रुपये किलो और सोना में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। मंगलवार को आरटीजीएस में चांदी के भाव 74100 रुपये और सोने के भाव 61800 रुपये रहे थे। एक फरवरी 2021 की तुलना में वर्तमान में चांदी में 2200 रुपये किलो और सोने में 12300 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। 2021 में एक फरवरी को चांदी के भाव 73100 रुपये और सोने के भाव 50000 रुपये रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811