Let’s travel together.

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए मिलेगा शहद-च्यवनप्राश

87

भोपाल : वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि तेन्दूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों के कुपोषित बच्चे, जो आँगनवाड़ी में अध्ययनरत हैं, उन्हें 6-6 महीने की राशि और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। डॉ. शाह खण्डवा जिले के वन ग्राम आँवलिया में जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केन्द्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।वन मंत्री डॉ. शाह ने प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों के प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला में कहा कि तेन्दुपत्ता संग्राहकों के बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए वन विभाग द्वारा महुआ का च्यवनप्राश बनाया जाएगा। कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन 10 ग्राम शहद और 15 ग्राम च्यवनप्रास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता प्रबंधकों की मृत्यु होने की दशा में विभाग द्वारा उनके परिजन को 6 लाख रूपये की सहायता दी जाएगी।

मासिक मानदेय में वृद्धि
वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधकों को आगामी अप्रैल माह से मौजूदा मासिक मानदेय 10 हजार से बढ़ कर 13 हजार रूपए मिलने लगेगा।

10 टी.बी. मरीज को पोषण आहार वितरित
वन मंत्री ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में खालवा ब्लाक के चिन्हित 10 टीबी मरीज को पोषण आहार वितरित किया। उन्होंने वनग्राम आंवलिया परिसर में पौध-रोपण भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811