Let’s travel together.

मप्र के राजू ने एक माह पेरिस में रहकर जीता क्रास कंट्री में स्वर्ण पदक

98

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के छोटे से गांव का राजू अब प्रदेश के साथ ही देश की शान बन गया है। 18 वर्षीय राजू सिंह भदौरिया ने अभी हाल में ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित क्रास कंट्री इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीता है। इस स्‍वर्ण पदक के लिए राजू ने एक माह तक पेरिस में रहकर अभ्‍यास किया था। उन्‍होंने कहा कि

यह स्‍वर्ण पदक मेरे लिए बहुत खास है, लेकिन मेरी नजर चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्‍स पर है।

राजू सिंह ने वर्ष 2015 में मप्र राज्‍य घुडसवारी अकदामी में प्रवेश लिया था। इसके बाद उन्‍होंने पीछे मुडकर नहीं देखा, राष्‍ट्रीय स्‍तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर ने भारतीय टीम में जगह बनाई और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर शानदार पदार्पण किया। पिछले साल बेंगलुरु में आयोजित चैंपियनशिप में राजू ने शानदार प्रदर्शन कर एशियन गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाई किया था। यह अब तक की उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। राजू ने बताया कि पेरिस में आयोजित होने वाली इस क्रांस कंट्री रेस में तैयारी करने के लिए उसे एक माह तक पेरिस में अभ्‍यास करने का मौका मिला था। यहीं भी कोच भागीरथ प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। उन्‍होंने बताया कि मप्र अकादमी में भागीरथ के आने के बाद मुझे सीनियर वर्ग में खेलने का मौका मिला और आज सफलता मिल रही है।

अश्‍व माताकाली ने भी दिया पूरा साथ

घुड़सवार राजू का सबसे फेवरेट अश्‍व माताकाली है, इसी पर सवार होकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है। माताकाली अभी घुडसवारी अकादमी में है, पेरिस में उसने दूसरे अश्‍व के साथ मैदान पर उतरा था। राजू ने कहा कि अपनी मेहनत के अलावा कोच का मार्गदर्शन और अश्‍व के साथ आपका बेहतर तालमेल हो तब ही आप सफलता प्राप्‍त कर सकते है।

बहुत प्रतिभाशाली राइडर है राजू

कोच कैप्‍टन भागीरथ प्रसाद सिंह भी अपने समय के शानदार घुडसवार रहे है, वे वर्तमान में मप्र घुडसवारी अकादमी के मुख्‍य कोच है। उनके आने के बाद मप्र का घुडसवारी में स्‍तर लगातार निखरता जा रहा है। कैप्‍टन भागीरथ ने कहा कि राजू बहुत ही होनहार राइडर है, वह मेहनती भी है। मुकाबले और अभ्‍यास के दौरान उसका ध्‍यान अपने खेल पर कैंद्रित होता है। अपने जोड़ीदार अश्‍व के साथ भी उसका तालमेल बेहतर रहता है। इसी तरह लगन से खेलता रहा तो एशियन गेम्‍स में वह देश के लिए पदक जीतने का दावेदार बन सकता है।

राजू की उपलब्धि

जनवरी 2021मेरठ में सीसीआइआई चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक

जनवरी 2021जयपुर में जेएनइसी चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक

मार्च 2021 बेंगलुरु में एनईसी चैंपियनशिप में रजत पदक

दिसंबर 2021 मुंबई में जेएनईसी चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक

फरवरी 2022 मेरठ में एनईसी ड्रेसाज में रजत पदक

अप्रैल 2022 मेरठ में एनईआई इवेंट में स्‍वर्ण पदक

दिसंबर 2022 बेंगलुरू आइईएफ इवेंट में रजत पदक

अप्रैल 2023 पेरिस क्रासकंट्री इवेंट में स्‍वर्ण पदक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811