Let’s travel together.

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा महंगा, बेगमगंज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

0 213

शिवलाल यादव

रायसेन।निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बेगमगंज डीके नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नायक का मुख्यालय स्थानीय निर्वाचन कार्यालय रायसेन में नियत किया गया है ।साथ ही निलंबन अवधि में नायक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

 

उल्लेखनीय है कि बेगमगंज के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डीके नायक को त्रि -स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिजर्व एआरओ नियुक्त किया गया था। गत दिवस समस्त एआरओ के प्रशिक्षण के दौरान कलस्टर क्रमांक 7 पंचायत भवन पलोहा में नियुक्त एआरओ व्हीके शर्मा उपयंत्री लोक निर्माण विभाग बेगमगंज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके स्थान पर डीके नायक को निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपा गया, जिसके निर्वहन में नायक द्वारा लापरवाही तथा उदासीनता बरती गई। श्री नायक को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने, सिविल सेवा आचरण नियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811