Let’s travel together.

जिला अस्पताल में कोरोना का मरीज आने पर मचा हड़कंप

91

शहडोल। जिला मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में कोविड-19 की दस्तक को देखते हुए माकड्रिल चल रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डाक्टर जी एस परिहार और यहां के टेक्नीशियन कोविड आइसीयू वार्ड में माकड्रिल करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने वेंटिलेटर, सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई यूनिट को देखा। पिछले आधे घंटे से पूरी टीम आइसीयू में माकड्रिल कर रही है। खास तौर पर सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई के काम को देखा जा रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि माकड्रिल का उद्देश्य यही है कि सारे प्लांट और उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं यह देखना होता है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे आक्सीजन प्लांट आदि की भी जांच की गई है सभी ठीक चल रहे हैं और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में काविड आइसीयू वेल अप टू डेट हो गया है और किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए पूरी तैयारी है। उल्लेखनीय है कि शहडोल में ब्यौहारी और बुढार में एक दिन पहले अधिकारियों ने माकड्रिल करते हुए आक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान इन सभी को सही पाया गया है। आज मंगलवार को जिला अस्पताल में माकड्रिल के दौरान सभी उपकरणों का निरीक्षण किया जा रहा है।

अब तक लग चुकी है इतनी डोज

कोविड वेक्सीनेशन में प्रथम डोज 871616 यानी 96.75 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 843429 यानी 93.51 प्रतिशत तथा प्रिकाशन डोज 226715 लगाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811