Let’s travel together.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल हुए डिप्टी सीएम

0 306

प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे इसके लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का तत्परता से प्रयास किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीमभावना के साथ अपनी योग्यता एवं कुशलता के साथ समय पर करें। उन्होंने कहा कि जनहित के मामले में सभी को मिल कर कार्य करना चाहिए तभी हम अपने प्रदेश व जिले को ऊंचाईयों तक ले जाने में सक्षम हो पायेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व के मामले में देश में सबसे अच्छा कार्य हमारे प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कार्य करने की संस्कृति को विकसित करते हुए रीवा जिले व प्रदेश को उच्चतम शिखर पर ले जाने का आह्वान किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811