Let’s travel together.

मुंबई में बीएमसी ने अस्पतालों में मरीजों परिजनों के लिए किया मास्क अनिवार्य

104

जिस तेजी के साथ बीते एक सप्‍ताह में देश में कोरोना के नए मामले बढ़े हैं, उससे लगता है कि देश में फिर से कोरोना की लहर की आशंका है। हालांकि केंद्र सहित राज्‍य सरकारें अब सतर्क हो गईं हैं लेकिन ताजा आंकड़े हमें चेताते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को सभी निकाय संचालित अस्पतालों में सभी रोगियों, उनके मेहमानों और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया। बीएमसी ने 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों से एहतियात के तौर पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने की भी अपील की। मालूम हो कि मुंबई में कोविड-19 के 95 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले छह दिनों में प्रतिदिन दर्ज किए गए 200 से अधिक संक्रमणों से कम है। रिपोर्ट के अनुसार शहर का समग्र COVID-19 टैली बढ़कर 11,58,983 हो गया, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,750 हो गई।

देश में कोरोना के 5,880 नए मामले

देश में कोरोना के 5,880 नए मामले मिले हैं। कोरोना कोविड तैयारियों का पता लगाने के लिए माक ड्रिल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए माक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया निरीक्षण करने झज्जर एम्स पहुंचे। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का भी दौरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। कोरोना से 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,979 हो गई है। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से चार-चार मौतें हुई हैं। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है।

7 अप्रैल को की थी अहम बैठक

गौरतलब है कि मनसुख मांडविया ने सात अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पताल जाने तथा माक ड्रिल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। उन्होंने राज्यों को सतर्क रहने, टेस्टिग व जिनोम सिक्वेंसिग बढ़ाने, अस्पतालों को तैयार रखने और दवाओं का स्टाक बनाने को कहा था।

अब तक के अपडेट आंकड़े

इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,62,496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.08 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.67 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |     ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811