Let’s travel together.

परीक्षा का अत्यधिक भय/ एक्जामिनेशन फंक-लक्षण एवं बचाव जाने विशेषज्ञ  डा.भावना राय पटेल की नज़र में

0 159

 

आलेख

डा.भावना राय पटेल

यह परीक्षाओं का मौसम है, कई परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जाती हैं उनमें से एमपी बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा कक्षा 10वीं/11वीं/12वीं के लिए करियर विकास जो की करियर चुनने के लिए जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है और यह हर किसी के जीवन का अनिवार्य हिस्सा है।
क्या आप जानते हैं?परीक्षा का डर सामान्य है लेकिन परीक्षा का अत्यधिक डर विभिन्न लक्षणों को जन्म देता है जो परीक्षाओं से पहले, दौरान और बाद में समस्या पैदा करता है, इसे चिकित्सकों की दृष्टि में “एग्जामिनेशन फंक “ कहा जाता है।
यह समस्या कभी-कभी इतनी अधिक होती है कि यह कई शारीरिक एवम् मानसिक लक्षणों को जन्म देती है जो कि कई अनापेक्षित दुर्घटनाओं के साथ समाप्त होती है जैसे कि अत्यधिक चिंता, अवसाद, आत्महत्या, पी टी एस डी,सड़क दुर्घटना आदि। अगर समय रहते इन्हें भांप लें तो हम इन समस्याओं को रोक सकते हैं ।
परीक्षा के अत्यधिक भय के लक्षण 

•यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के लक्षणों को जन्म देता है
•चिंता के स्तर में वृद्धि
• अवसाद और नकारात्मक भावनात्मक स्थिति
• हाथ और पैर ठंडे पड़ जाना, कन्फ्यूजन
•डर
•बार बार मुंह सुखना
•धडकन तेज हो जाना
• पल्स तेज़ हो जाना
• अनिद्रा
• भूख की कमी.
•कमजोरी महसूस करना
•बेचैनी
•रोगप्रतिरोधिक छमता काम होने के कारण तरह तरह के इन्फेक्शन होना जैसे स्वांस से संबंधित रोग
•पेट दर्द ,उल्टी दस्त
•चिड़चिड़ापन

• रोकथाम/ अपनी परीक्षा को आसान बनाने के लिए कुछ सुझाव :
• परीक्षा से पहले तैयारी के लिए उचित समय सारिणी।
• उचित संशोधन।
• सामूहिक अध्ययन।
• मॉक टेस्ट द्वारा उचित समय-समय पर मूल्यांकन
• स्वास्थ जीवनशैली जैसे की निरंतर योग , माइंडफुलनेस,ध्यान लगाना,निरंतर व्यायाम
•सब्जियों, फलों और मेवों से युक्त स्वस्थ आहार।
• उचित नींद कम से कम 8 घंटे।
• कम से कम 8 गिलास पर्याप्त पानी लेकर पुनर्जलीकरण करें।
• तैयारी के बीच हॉबी टाइम निकालना
•खुलकर हंसना
•अपने संगी साथियों के साथ जुड़ाव बनाकर रखना
अपने बड़े बुजुर्गों के साथ अपनी परेशानी साझा करना तथा उनके उपाय निकालना , जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय मदद लेना 

आखिरी और सबसे जरूरी बात दृण विश्वास के साथ और मजबूती के साथ परीक्षा में भाग लेना क्युकी एक कहावत तो आप सब लोगों ने सुनी ही होगी की “जैसा बीज बोओगे ,वैसा फल पाओगे”यही कहावत हमारे परीक्षा परिणाम पर भी लागू होता है।।

भवदीय,
डा भावना राय पटेल
गाइनेकोलॉजिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर मदर एन बेबी केयर सेंटर -भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811