Let’s travel together.

कलेक्टर लवानिया ने अनु. जनजाति के एमबीबीएस में चयनित बच्चों को सबकी मदद के लिए तत्पर रहने की दी सलाह

0 84

आज आपको मदद मिली है, कल किसी एक बच्चे की मदद अवश्य करना – कलेक्टर

 देवेन्द्र कुमार जैन  भोपाल

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एमबीबीएस में चयनित अनुसूचित जनजाति के बच्चों से कहा कि आज आपको मदद मिली है कल जब आप सक्षम हो जाए तो आप भी किसी पढ़ने वाले बच्चे को मदद करना जिससे उसको पढ़ाई पूरी हो सके और समाज में सम्मान से अपना स्थान बना सके।
कलेक्ट्रेट में एमबीबीएस में चयनित होने वाले 4 बच्चे कलेक्टर अविनाश लवानिया को धन्यवाद देने आए थे। इन बच्चों ने हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस के प्री एग्जाम की तैयारी की और इनका सिलेक्शन हुआ था। इन 6 बच्चो को काउंसलिंग के लिए 2 लाख रुपए प्रति बच्चा जमा होनी थी किंतु इनके परिवार की स्थिति ऐसी नही थी कि वे दो लाख की भारी भरकम राशि जमा कर सके। कलेक्टर अविनाश लवानिया के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने रेड क्रॉस से तत्काल इनके लिए फीस जमा कराई और काउंसलिंग के बाद इनका प्रवेश चिरायु और आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में हो गया। बाद में प्रवेश मध्यप्रदेश शासन से बच्चों की फीस मंजूर होने पर रेड क्रॉस से दी हुई राशि भी वापस रेडक्रॉस को मिल गई है।
कलेक्टर अविनाश लवानिया से मिलने पहुंचे 4 बच्चो को कलेक्टर ने अच्छा नागरिक बनने और सबकी मदद के लिए तत्पर रहने की सीख और समझाइश दी। उन्होंने कहा कि आप भविष्य के डॉक्टर है आपका काम सेवा का है और आप समाज में अपने कामों से अपना स्थान बनाए यही प्रयास हमेशा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811