अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव
सी के पारे
भोपाल। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज महासभा की अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई द्वारा आयोजित हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता के रंगों से सराबोर वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और संगठनात्मक शक्ति का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ नर्मदा के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नृत्य प्रतियोगिता, मिसेज हरियाली प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं तथा सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सहभागिता कर हरियाली, सौंदर्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीमती नेहा पारे,द्वितीय पुरस्कार राशि काशिव,तृतीय पुरस्कार श्रीमती नमिता पाराशर,चतुर्थ पुरस्कार श्रीमती आशा जोशी,नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती उज्ज्वला पराय का भी सम्मान किया गया।
“मिसेज हरियाली” बनी आकर्षण का केंद्र
मिसेज हरियाली प्रतियोगिता में महिलाओं ने आत्मविश्वास, सौंदर्य एवं पारंपरिक गरिमा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम श्रीमती श्वेता जोशी,द्वितीय श्रीमती नमिता पाराशर,तृतीय श्रीमती नेहा पारे,प्रतियोगिता की निर्णायिकाओं श्रीमती शैलजा तारे एवं श्रीमती क्षमा बरगले का भी सम्मान किया गया।
खेल प्रतियोगिता में भी दिखा उत्साह
मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। विजेताओं मे प्रथम – श्रीमती अंकिता जोशी,द्वितीय – श्रीमती सोनाली शांडिल्य,तृतीय – श्रीमती नीता पारे रहीं।
वरिष्ठ महिला का विशेष सम्मान
कार्यक्रम में समाज के प्रति अपने योगदान एवं गरिमामयी उपस्थिति के लिए श्रीमती संतोष तारे का वरिष्ठ महिला सम्मान से अभिनंदन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश
हरियाली महोत्सव को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम के अंत में श्री दीपक साकल्ले जी द्वारा 11 पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित समाजजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
सभी महिलाओं को भेंट किए गए स्मृति उपहार
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिला मंडल द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को स्मृति उपहार भेंट कर उनके उत्साह एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, अनुशासन और पारिवारिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा राजवैद्य, उपाध्यक्ष श्रीमती माधुरी पारे, सचिव श्रीमती प्रिया उपाध्याय, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाती साकल्ले, सह-सचिव श्रीमती सोनल पाराशर, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुहा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती नीति पाराशर सहित श्रीमती सुनंदा काशिव, श्रीमती दीपा काजवे, श्रीमती आभा जोशी एवं महिला इकाई की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज महासभा के सह-सचिव श्री संतोष पाराशर तथा अयोध्या क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष मुकेश काशिव सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महिला मंडल द्वारा किए गए शानदार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज की महिला शक्ति आज संगठन, संस्कार, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां स्थापित कर रही है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी स्नेह, एकता और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
हरियाली महोत्सव ने यह संदेश दिया कि जब महिला शक्ति, संगठन और संस्कार एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन की सफलता पर महिला इकाई की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाजजनों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।