Let’s travel together.

महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर मैं हूं अभिमन्यु अभियान

0 166

– लोगों को जागरूक किया गया

– जागरुकता अभियान अंतर्गत जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया गया। इस दौरान इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले भर में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के अंतर्गत थाना चौकी क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेज, छात्रावासों, दुर्गा पंडालों और बाजारों में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को जागरूक किया गया। पोस्टर बैनर और कट आउट के माध्यम से नशे से दूर रहने व नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर जोर दिया गया।
शिवपुरी महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूल सहित कॉलेज में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान इस जागरूकता अभियान में पुलिस प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी व महिला थाने की महिला अधिकारी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया।
शिवपुरी महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए मैं हूँ अभिमन्यु अभियान चलाया। पीएचक्यू से आए आदेश के तहत यह जागरूकता अभियान जिलेभर में 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से महिला सुरक्षा, समान अवसर, घरेलू हिंसा की रोकथाम और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811