भोपाल ।इंदौर में आयोजित ग्यारवी राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में 42 किलोग्राम वर्ग एवं अंडर 12 वर्ष श्रेणी में कुमारी ईधिका जायसवाल आ.श्री मनोज कुमार जायसवाल के द्वारा स्वर्ण पदक प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। इसके पूर्व ईधिका के द्वार भोपाल में आयोजित जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था।
ईधिका वर्तमान में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल भेल भोपाल की कक्षा 05 की छात्रा है एवं पूर्व में एवं विगत वर्ष भी राष्ट्रिय कूडो प्रतियोगिता में भी भोपाल संभाग की और से शामिल होकर कांस्य पदक जीत चूँकि है। इसके साथ ही ईधिका प्रति वर्ष स्कूल में पढ़ाई में भी अव्वल रहते हुये मैथ्स ओलियम्पियड व जनरल कनोवलेडज ओलियम्पियड में भाग लेकर शाला स्तर पर लगातार तीन वर्षों से गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है। ईधिका अपनी कूडो की ट्रेनिंग दिपक सेल्फ डिफेंस एकेडमी अरेरा कॉलोनी से प्राप्त कर रही है और इस पदक को प्राप्त करने में कोच श्री. दिपक बिष्ट सर का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
ईधिका के पिता श्री मनोज कुमार जायसवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी ओबेदुल्ल्लागंज संभाग में प्रबंधक के पद पर पदस्थ है व माताजी निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है।