भोपाल। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान, प्रेम और भाईचारे की भावना को समर्पित “Rakshabandhan with the Indian Army” अभियान के तहत लायंस क्लब समृद्धि, भोपाल की ओर से 1000 राखियां भेजी गईं।
संजय बच्चाव जी द्वारा आयोजित इस राष्ट्रसेवा अभियान में कुल 68,000 राखियां भारतीय सेना के जवानों के लिए भेजी गईं। इसमें लायंस क्लब समृद्धि, भोपाल की ओर से भेजी गई 1000 राखियां भी शामिल हैं।
क्लब सदस्यों ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों तक राखी पहुंचाना उनके प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने का छोटा-सा प्रयास है।
इस अवसर पर लायंस क्लब समृद्धि, भोपाल की ओर से संजय बच्चाव जी को उत्कृष्ट राष्ट्रसेवा और इतने बड़े अभियान के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
क्लब ने कहा कि यह पहल देश के जवानों और आम नागरिकों के बीच प्रेम, विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश देती है।