मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में मेहंदी प्रतियोगिता एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रभारी प्राचार्य प्रीति कहार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्व की परंपरा और भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह के महत्व के बारे में जानकारी दी।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता के लिए अनुराधा चतुर्वेदी तथा मेहंदी प्रतियोगिता के लिए निधि जैन को प्रभारी नियुक्त किया गया। व्यायाम निर्देशक मनोज पवार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के साथ-साथ संचालन की जिम्मेदारी संभाली।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।