मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
कोरी मोहल्ला में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम सांची ब्लॉक के ग्राम दीवानगंज में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।
प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले शिव-पार्वती परिवार की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं को नगर के प्रमुख मार्गों से ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ भ्रमण कराया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

इसके बाद मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराकर प्राण प्रतिष्ठा की रस्में पूरी की गईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के समापन के बाद देर शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के चलते कोरी मोहल्ला और आसपास का इलाका दिनभर धार्मिक गतिविधियों से सक्रिय रहा