एक शाम बिरजू महाराज के नाम “नटराज कला संगीत एवं नृत्य अकादमी सोसायटी भोपाल” द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
कत्थक सम्राट बिरजू महाराज को 28 फरवरी को दी जायेगी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
28 फरवरी सायं 4 बजे से प्रारंभ शहीद भवन, मालवीय नगर, भोपाल मध्यप्रदेश नटराज आर्ट्स म्यूजिक एंड डांस अकैडमी सोसाइटी के सचिव पारस धोते ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि नटराज आर्ट्स का उद्देश युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

शहीद भवन में दिनाक 28 फरवरी साय 4:00 से एक शाम बिरजू महाराज के नाम भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं बसंत महोत्सव का कार्यक्रम होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सीता तिवारी (सेवा निवृत सगीत अध्यापिका शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स विश्वविद्याल ) के सनिध में होगाl इसमें कोपल पब्लिक स्कूल भोपाल, स्प्रिंग डेल स्कूल नर्मदापुरम, शासकीय माध्यमिक मंडल गोदरमऊ भोपाल, के छात्र छात्राएं प्रस्तुत करेंगे मुख्य वृंदा कत्थक केंद्र की अध्यक्ष वी. अनुराध सिंह की छात्राए भी प्रस्तुति देगी साथ ही अजय कृष्णा की मुख्य रूप से प्रस्तुति रहगी।