Let’s travel together.

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ी

0 197

हाइवे पर डीजल चौर गिरोह सक्रिय

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर खड़े भारी वाहनों से आए दिन डीजल चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है। इन वारदातों को चोर गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार रविवार देर रात्रि के बीच फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर खड़ा ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 8357 का डीजल रात में चोरी हो गया।
जब सुबह ड्राइवर मोहम्मद नजीम पिता अब्दुल अज़ीज़ निवासी खरगोन के रहने वाले ने बताया कि मैं ट्रक को लेकर खरगोन जलगांव से विदिशा जा रहा था। देर रात को ट्रक को फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर साइड लगाकर सो गया था। क्योंकि रात के समय रोड पर कई पशु बैठे रहते हैं पशुओं के कारण मैंने रात में चलना उचित नहीं समझा। जब मैं रविवार सुबह 4 बजे सो कर ट्रक से नीचे उतरा तो डीजल की बदबू आने लगी। डीजल टैंक के पास जाकर देखा तो डीजल टैंक में लगे हुए दो तले टूटे नीचे पड़े थे। टैंक में डीजल बिल्कुल भी नहीं था। मैने दिन में ही ट्रक में 130 लीटर डीजल डलवाया था जिसकी कीमत 13000 थी। ट्रक ड्राइवर ने आसपास रहने वाले रहवासियों 15 लीटर की केन लेकर डीजल लेकर आया और ट्रक में डाला तब जाकर ट्रक दीवानगंज से विदिशा के लिए रवाना हुआ।
बता दे की करीब 40 लोमीटर दूर तक के इलाके में रात में सड़क किनारे वाहन चालक द्वारा गाड़ी खड़ी कर सो जाते हैं। जैसे ही आधी रात होती है, डीजल चोर गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से सड़क किनारे खड़े वाहनों की डीजल टंकी के ताले को तोड़कर सारा डीजल निकाल कर ले जाते हैं। सुबह ट्रक ड्राइवर जब गाड़ी स्टार्ट करते हैं तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है और पता चलता है कि गाड़ी से डीजल चोरी हो गई है।डीजल चोरी का सिलसिला वर्षों से भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चल रहा है इससे आस पास के लोग एवं वाहन चालक बुरी तरह से डीजल चोरों से भयभीत हैं। ज्यादातर वाहन चालक पुलिस और कोर्ट के चक्कर में पडऩे के डर से थाने में रिपोर्ट भी नही लिखाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811