Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर भांग की ठंडाई पीने से 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0 82

– शिवरात्रि पर प्रसाद के रूप में बनवाई गई थी भांग की ठंडाई

– मिलावटी दूध की आशंका के कारण बिगड़ी हालत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के मौके पर ठंडाई भांग के वितरण से 100 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त के बाद हालत बिगड़ने पर इन सभी लोगों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के मौके पर फतेहपुर क्षेत्र में ठंडाई का वितरण किया गया था। इस ठंडाई को पीने के बाद ही लोगों की हालत बिगड़ गई जिसमें कई बच्चे भी शामिल रहे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगे जिसके बाद बीमार लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया।

एकाएक लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे लोग

शहर के फतेहपुर क्षेत्र में एकाएक 100 लोगों की तबीयत खराब होने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नजदीकी मंदिर पर भोले की भांग का प्रसाद लेने गए थे । प्रसाद लेने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 20 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।

मिलावटी दूध से बीमार होने की आशंका-

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने भोले की ठंडाई का प्रसाद लेने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ठंडाई के बाद ही लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। ठंडाई में मिलावटी दूध में लाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है क्योंकि शिवपुरी शहर में दो दिन से दूधिए की हड़ताल थी जिसके कारण स्थानीय लोगों ने किसी दुकानदार के यहां से मिलावटी दूध ले लिया जिससे लोगों की हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि मिलावटी पदार्थ से इनकी हालत बिगड़ी है। डॉक्टर ने बताया कि भर्ती लोगों का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल सभी लोगों की स्थिति ठीक है।

दूध विक्रेताओं की थी हड़ताल –

महाशिवरात्रि पर लोगों को प्रसादी आदि के लिए दूध की आवश्यकता होती है लेकिन शिवपुरी शहर में बीते दो दिन से दूधिए दूध की कीमत बढ़ाए जाने को लेकर हड़ताल पर थे। इन दूधिए के हड़ताल के कारण शहर में दूध की कमी पड़ गई। पिछले 2 दिन से स्थिति यह थी कि दूध विक्रेताओं की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें थी और दूध लोगों को मिल नहीं रहा था। मिलावटी दूध की भांग ठंडाई पीने से लोगों की हालत बिगड़ने के बाद शिवपुरी में कुछ दूध विक्रेताओं के यहां पर सैंपलिंग भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811