Let’s travel together.

कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश

0 88

खबरों के बाद हरकत में आया प्रशासन, पंचायत इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच

रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन 

ग्राम पंचायत कामतोन कासिया में विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के सीईओ निखिलेश कटारे ने जांच के आदेश जारी किए हैं। खबरों के माध्यम से मामला जनपद स्तर तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पंचायत इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कमतोन कासिया में पंचायत स्तर पर किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। आरोप है! कि पंचायत में सचिव की नियुक्ति होने के बावजूद सहायक सचिव को वित्तीय प्रभार सौंपा गया! जिसके दौरान कई कार्यों में अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है! कि यदि सहायक सचिव को दिए गए वित्तीय प्रभार के कार्यकाल की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए, तो पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामले सामने आ सकते हैं। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है! कि पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वीकृत राशि और वास्तविक खर्च की भी बारीकी से जांच कराई जाए।
मामले को लेकर अब प्रशासनिक जांच शुरू होने से पंचायत में हड़कंप की स्थिति है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी और पंचायत में हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है या फिर वास्तव में पंचायत में हुई कथित अनियमितताओं पर ठोस कार्रवाई सामने आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811