Let’s travel together.

आतिशबाजी बनाते समय हुआ विस्फोट, कच्चे मकान की छत उड़ी तीन लोग घायल

0 106

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सिरसौद में अवैध आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट में यहां पर 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिस कच्चे मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी वहां पर विस्फोट के बाद उस मकान की छत उड़ गई। इस विस्फोट के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को यहां पर लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे हैं। इस आतिशबाजी विस्फोट में जो घायल हुए हैं उनके नाम आकाश, सुहान, नेहा खान बताए गए हैं।

शादी विवाह के लिए बनाई जा रही थी आतिशबाजी-

बताया जा रहा है कि सिरसौद में जिस स्थान पर यह अवैध आतिशबाजी बनाई जा रही थी वहां शादी विवाह के लिए यह आतिशबाजी बनाई जा रही थी। ईशाद खान नामक व्यक्ति यहां पर इस अवैध आतिशबाजी का निर्माण करता था। इसी दौरान जहां पर विस्फोट हो गया विस्फोट में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बदरवास में एक दर्जन लोगों की मौत के बाद भी हादसे से नहीं लिया सबक-

शिवपुरी जिले में अवैध आतिशबाजी बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। बीते कुछ महीने पहले जिले के बदरवास में भी अवैध आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट हुआ था जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। एक मुस्लिम परिवार के यहां पर आतिशबाजी बनाने का काम चलता था यहां पर विस्फोट के बाद आसपास की बिल्डिंग भी हिल गई थी जिसमें आधा दर्जन की मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811