Let’s travel together.

हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था

0 76

जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण एक मंच पर; सामुदायिक भागीदारी से जल जीवन मिशन को मिलेगी गति

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत वारना डेम समूह जल प्रदाय योजना के तहत जनपद पंचायत सांची में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक संस्था हेल्प रेज होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शंकर नामदेव पांसे एवं एपीओ श्री प्रवीण त्रिपाठी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इसके साथ ही बीपीओ श्री अजय असईया, एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक श्री विद्याभूषण पांडे, स्वच्छ भारत मिशन से श्रीमती रंजना भारत, एसक्यूसी/एएमसीएम श्रीमती रुचि सक्सेना एवं सुश्री माधवी रैकवार, तकनीकी विभाग से एई श्री शिवम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मानपुर क्लस्टर की ग्राम पंचायतों से सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं VWSC समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला में जल आपूर्ति योजना के संचालन, रखरखाव एवं संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर इसकी निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक योजनाओं में जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक उनका पूर्ण लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच सकता। इस पहल से न केवल पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि योजनाओं की दीर्घकालीन सफलता भी सुनिश्चित होगी।
सांची क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जल संकट के समाधान की द

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811