Let’s travel together.

स्वास्थ्य केन्द्र दीवानगंज में 10 माह के लेखा-जोखा की समीक्षा बैठक आयोजित

0 356

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दीवानगंज में  डॉक्टर पलक पटेरिया की अध्यक्षता में 10 माह के लेखा-जोखा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्र के आय-व्यय, विभिन्न मदों में किए गए खर्च तथा शेष बजट की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बीते 10 महीनों में किए गए कार्यों, दवाइयों की खरीदी, रख-रखाव एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर हुए खर्च का ब्यौरा रखा। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने और भविष्य में बेहतर वित्तीय प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने लेखा-जोखा सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811