Let’s travel together.

नहीं थमा रहा सांकरा सिलतरा में सड़क हादसों का सिलसिला,ओधोगिक क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन ने कुचला राह चलते को मौत

0 173

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ओधोगिक क्षेत्र सांकरा सिलतरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा कभी खूनी सिक्स लाइन पर तो कभी ओधोगिक इकाइयों की ओर जाने वाली सड़को पर राह चलते रफ्तार का शिकार हो रहे हैं गुरुवार को एक बार फिर अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को रौंद दिया और फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सांकरा सिलतरा सर्विस रोड से फेस टू की ओर जाने वाले मार्ग पर जोरावर टर्निंग के पास हुआ यहां गुरुवार दोपहर एक ट्रक चालक अपने ट्रक को वन्दना फेक्ट्री में खड़ा करने के बाद पैदल सिलतरा स्थित ट्रांसपोर्ट जा रहा था तभी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया और सर के ऊपर से पहिया चढ़ाते फरार हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई
पुलिस के मुताबिक मृतक खेमराज भूमिज सिलतरा के सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक ड्राइवर था दोपहर को वह ड्यूटी पूरी कर ट्रक को वन्दना ग्लोबल फेक्ट्री में खड़ा कर पैदल सिलतरा फेस वन की तरफ आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई


घण्टेभर पहले ही बच्चे की फीस जमा करने राशि ट्रांसफर कराई थी
सिंह ट्रांसपोर्ट संचालक ने बताया कि मृतक राउरकेला उड़ीसा का निवासी था करीब माहभर पहले से ही काम पर आया था घटना के घण्टेभर पहले ही उसने कहा कि बच्चे की फीस जमा करना है और उसके बच्चे की फीस ट्रांसफर की गई थी
परिजनों को दी गई सूचना
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची शव को मरचुरी में रखबाकर परिजनों को सूचना भेजी गई है उनके आने के बाद पोस्टमार्डम हॉगा अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811