Let’s travel together.

4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा

0 72

ग्रामीण और किसान रोज हो रहे हैं परेशान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा बनखेड़ी तक हाल ही में बनी सड़क अब ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। करीब 4.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कार्य लगभग चार महीने पहले 475.86 लाख रुपए की लागत से पूरा हुआ था, लेकिन निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन स्थानों पर रिपटे (सड़क से गांवों की ओर उतरने-चढ़ने के रास्ते) नहीं बनाए गए, जहां से अन्य गांवों और खेतों की ओर मार्ग निकलते हैं। इसके चलते वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ गया है।

ग्रामीण मुकेश लोधी, विजय, महेंद्र, राहुल, गोलू, महेश, ऋषि, अंकित, अजय और अभिषेक ने बताया कि सड़क किनारे उचित रिपटे नहीं होने के कारण वाहन चढ़ाई और उतराई के दौरान अनियंत्रित हो रहे हैं। दो दिन पहले ही गिट्टियों से भरा एक डंपर सड़क से उतरते समय असंतुलित होकर खाई में पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है और डंपर में भारी साड़ी जटिया वही बिखर गई।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क ऊंची बना दी गई है, लेकिन गांवों और खेतों की ओर जाने के लिए सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था नहीं की गई। इससे किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर और बड़े वाहन ले जाने में परेशानी हो रही है।

वहीं ग्राम सेमरा के सरपंच भानु लोधी ने बताया कि निर्माण के दौरान ठेकेदार और रोड इंजीनियर द्वारा 6 से 7 स्थानों पर रिपटे बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में यदि जल्द रिपटे नहीं बनाए गए तो हालात और खराब हो सकते हैं तथा ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

सरपंच ने बताया कि हिरदेश के खेत के पास पहले बड़े वाहन आसानी से निकल जाते थे, लेकिन अब सड़क ऊंची होने के कारण रास्ता बाधित हो गया है। इस संबंध में ठेकेदार का कहना है कि यह कार्य रेलवे विभाग करेगा, जबकि ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि यह जिम्मेदारी सड़क निर्माण एजेंसी की थी। नाले के आसपास जो पुलिया बनी है उन पुलियों के आसपास की मुरम बारिश में बह जाएगी। डाली गई है। जिससे और ज्यादा ग्रामीणों को परेशानी होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से पहले अधूरे रिपटे बनवाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

इनका कहना हे

रोड बनाते समय ठेकेदार और इंजीनियर ने गांव वालों को आश्वासन दिया था कि रोड कंप्लीट होने के रिपटे बना दिए जाएंगे लेकिन अब नहीं बनाए जा रहे हैं। कुछ दिनों में बारिश लग जाएगी जिससे किसान और ग्रामीण परेशान होंगे।

भानु उर्फ परसोत्तम लोधी सरपंच ग्राम सेमरा

जब से देश आजाद हुआ है तब से आज तक हम रोड की सुविधा के लिए तरस रहे थे जैसे तैसे 70 साल बाद रोड की सुविधा मिली तो ठेकेदार ने लापरवाही कर दी है। अगर बारिश से पहले रिपटे नहीं बनाए गए तो पूरी बारिश में हम सभी ग्रामीण परेशान होंगे।

हेमंत लोधी स्थानीय निवासी सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक      |     उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप जप्त,वाहन सहित चालीस लाख का गांजा जप्त     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली गति     |     तीन साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते रेलवे फाटक     |     हादसे के 24 घंटे बाद भी सड़क किनारे पड़ा हे बीयर से भरा पलटा ट्रक     |     गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव     |     तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत     |     विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सिंधिया ने पिछोर को दी 14 करोड़ से अधिक की सौगात: 4 कार्यों का लोकार्पण, 2 सड़कों का भूमिपूजन     |     राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811