Let’s travel together.

धरसींवा तहसील के राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय में लगाया गया शिविर

0 133

शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 195 में से 113 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

सुरेन्द्र जैन धरसींवा 
सांकरा निको सिलतरा
रायपुर कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज धरसींवा तहसील के आमजनों के राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए सुबह 10 बजे से राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया।

आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई,अनुविभागीय अधिकारी(रा.) रायपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।
आज आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 113 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 82 आवेदन प्रक्रियाधीन है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 31 प्राप्त आवेदनों में 19 निराकृत किए गए और 12 प्रक्रियाधीन है।मृत्यु प्रमाण पत्र के 01आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया।इसी तरह खाता विभाजन प्रकरण के 07में से 01, किसान किताब के 27 में से 26, जाति प्रमाण पत्र के 27 में से 20, आय प्रमाण पत्र के 20 में से 15, निवास प्रमाण पत्र के 12 में से 10 और ऑनलाइन अभिलेख सुधार के 47 में से 21 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

इसी तरह क्षति पूर्ति के 05 प्रकरण,सीमांकन प्रकरण के 08,अतिक्रमण के 04,कब्जा दिलाने के 04 और भूमि आबंटन के 02 आवेदन प्राप्त हुए जो प्रक्रियाधीन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811