Let’s travel together.

भाजपा रायपुर का आज जिले के शहरी एवं देहात क्षेत्रो में चक्कजाम,

0 108

सुरेन्द्र जैन रायपुर

आज  17 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा जिले के शहरी एवं देहात क्षेत्रों में दोपहर 2:00 से 4:00 तक चक्का जाम की घोषणा की है। शहरी व देहात क्षेत्र में एक साथ चक्काजाम करने से आम लोगों को परेशानी होगी अतः प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील है कि वेवैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

शहर के भीतर चक्काजाम हेतु प्रस्तावित स्थल* शहर के भीतर निम्नलिखित 15 स्थानों पर चक्का जाम किया जाना प्रस्तावित है :-

फाफाडीह चौक, तेलीबांधा चौक, भगत सिंह चौक, रावण पुतला के पीछे रिंग रोड नंबर 1, सुंदर नगर चौक, बुढ़ापारा चौक बिजली ऑफिस, कपूर होटल के पास केनाल रोड, टाटीबंध चौक, आमापारा चौक, तेलघानी नाका चौक, खमतराई बाजार चौक, भनपुरी चौक, पचपेड़ी नाका चौक एवं लालपुर ओवरब्रिज।

जिले के देहात क्षेत्र में चक्का जाम हेतु प्रस्तावित स्थल जिले के देहात क्षेत्रों में निम्नलिखित 9 स्थानों पर चक्का जाम किया जाना प्रस्तावित है। बिलासपुर मार्ग में धरसीवा-चरोदा रोड, बलौदा बाजार मार्ग में सारागांव तिराहा , डीडीयू तिराहा खरोरा, ग्राम भैंसा, महासमुंद मार्ग में मंदिर हसौद टोल प्लाजा के पास एवम् राय देवता मंदिर के पास आरंग, अभनपुर-धमतरी मार्ग में ग्राम केंद्री के पास, सौरभ पेट्रोल पंप के पास तिल्दा एवं ग्राम तुलसी के पास चक्का जाम किया जाना प्रस्तावित है।

अतः उपरोक्त मार्ग से आवागमन करने वाले आम जनता से अपील है कि सड़क पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक दोपहर 2:00 से 4:00 तक अन्यत्र वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811